फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: माननगर में दिखाई दिया गुलदार, ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग

Tue, 17 Sep 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, अफजलगढ़। गांव माननगर में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। खौफजदा ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के पकड़े जाने की मांग की है।
विज्ञापन




गांव निवासी लोकेंद्र ने बताया कि उसका शाहपुर जमाल मार्ग स्थित नई बस्ती में में मकान है। रविवार रात दस बजे किसी काम से परिजन छत पर गए थे। तभी घर के समीप खेतों में गुलदार देख उनके होश उड़ गए। शोर होने पर गुलदार खेतों की ओर भाग गया। ग्रामीण सचिन, लवकुश, कोमल, धर्मपाल, केशव आदि का कहना है कि पहले भी कई बार रात होने पर खेतों के आसपास गुलदार देखा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के पकड़े जाने की मांग की है। उधर, वन दरोगा जगत सिंह राणा ने बताया कि टीम को मौके पर भेज दिया गया है। ग्रामीणों को सचेत रहें की सलाह की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें