फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्राथमिक स्कूल में घुसा अजगर, सहम गए बच्चे

विज्ञापन
बढ़ापुर के प्राथमिक विद्यालय में एक गड्ढे में बैठा अजगर। स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर(बिजनौर)। मोहल्ला नौमी स्थित बढ़ापुर के प्राथमिक विद्यालय में घुस आए एक अजगर को देखकर बच्चों में अफरातफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

बुधवार की दोपहर मोहल्ला नौमी स्थित बढ़ापुर के प्राथमिक विद्यालय में पानी की निकासी के लिए नल के पास बने एक गड्ढे में अजगर दिखाई दिया। कुछ बच्चे नल पर पानी पीने गए तो अजगर देख उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना शिक्षिका परविंदर कौर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांप को देखकर स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय में मोहल्लेवालों की भी भीड़ जमा हो गई। बढ़ापुर रेंज कार्यालय को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। अजगर की लंबाई लगभग चार फीट बताई जाती है। प्रभारी मुख्य अध्यापिका निधि अग्रवाल ने बताया कि चहारदीवारी नहीं होने के कारण अक्सर सांप विद्यालय के भीतर घुस आते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें