फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यूरी फायर खराब, दूषित पानी पी रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यूरी फायर खराब, दूषित पानी पी रहे यात्री
विज्ञापन

बिजनौर। रोडवेज डिपो पर बस से उतरते ही यात्री सबसे पहले पानी की टंकी को तलाशते हैं। लेकिन डिपो पर लगी पानी की टंकी का वाटर प्यूरी फायर खराब है। जिसकी वजह से यात्रियों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बिजनौर डिपो से रोजाना करीब 10 हजार यात्री सफर करते हैं। डिपो पर यात्रियों के के लिए पानी की कोई अच्छी सुविधा नहीं है। डिपो पर पानी की टंकी तो है, लेकिन उसका वाटर प्यूरी फायर खराब है। जिसकी वजह से यात्रियों को पानी में स्वाद नहीं आ रहा है। डिपो की छत पर रखे टैंक से टंकी में पानी सप्लाई होती है। जिसकी वजह से पानी ठंडा नहीं है। दोपहर के समय पानी हल्का गर्म हो जाता है। यात्री बस से उतरकर सबसे पहले पानी पीते हैं। लेकिन जब पानी ठंडा नहीं होता है तो वह मन मारकर रह जाते हैं। यात्री प्यास के कारण इसी टंकी का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पीने में अच्छा नहीं लग रहा पानी
यात्री नदीम ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करता है। यहां डिपो पर लगी टंकी के पानी में बिल्कुल भी स्वाद नहीं है। पानी अच्छा नहीं लग रहा है। लेकिन क्या करें प्यास लगने की वजह से पानी पीना पड़ रहा है। बोतल बंद पानी 20 रुपये का आता है। यात्री राकेश कुमार ने बताया कि पानी ठंडा नहीं है। साथ ही पानी में कोई स्वाद भी नहीं है। टंकी लगी देख ठंडे पानी की चाहत में पानी पीने आया था। लेकिन ठंडा पानी नहीं मिला।
विज्ञापन

जल्द ठीक कराया जाएगा आरओ : कुसुमलता
डिपो इंचार्ज कुसुमलता ने बताया कि डिपो पर पानी व्यवस्था है। टंकी का वाटर प्यूरी फायर कुछ दिनों पहले तक ठीक था। डिपो पर लगी टंकी के वाटर प्यूरी फायर को जल्द ठीक करा दिया जाएगा। यात्रियाें की आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें