फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 282.80 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में धान की कटाई तेजी से चलने लगी है। धान की कटाई होने पर जिले में स्थापित सरकारी धान क्रय केंद्रों पर बिक्री पर धान पहुंचने लगा है। जिले में 17 क्रय केंद्रों पर 282.80 मीट्रिक टन की खरीद हुई। इस बार धान का समर्थन मूल्य सामान्य 2300 प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए 2320 रुपये प्रति क्विंटल है।
वैसे बिजनौर जनपद की मुख्य फसल गन्ना और दूसरे नंबर पर गेहूं है। धान की बुवाई तीसरे नंबर पर रहती है। इसमें भी धान की फसल अफजलगढ़, जलीलपुर, धामपुर, नगीना, बढ़ापुर आदि में ज्यादा होती है। जिला मुख्यालय व आसपास किसान अपनी जरूरत के हिसाब से ही धान की रोपाई करते हैं। इस बार जनपद में करीब 56 हजार हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई है।
विज्ञापन

जिले में धान की फसल के अनुपात बारिश कम होने से उसके उत्पादन पर असर आया है। शासन, प्रशासन ने जनपद के धान खरीद के लिए 30 क्रय केंद्र स्थापित किए है। इनमें से धान के 17 क्रय केंद्रों पर खरीद प्रारंभ हो गई। अब तक इन केंद्रों पर 282.80 मीट्रिक टन की धान की खरीद हुई।
विज्ञापन

शासन ने धान का समर्थन मूल्य सामान्य धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड ए धान की खरीद 2320 रुपये प्रति क्विंटल से हो रही है।
डिप्टी आरएमओ अमित द्विवेदी ने बताया कि इस बार जनपद का धान क्रय करने का लक्ष्य 63000 मीट्रिक टन है। अभी 17 क्रय केंद्रों पर 282.80 मीट्रिक टन धान खरीदा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें