नजीबाबाद। कैरिटास इंडिया नई दिल्ली ने संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत कठपुतली शो के माध्यम से शांति और समरसता का संदेश दिया। विभिन्न स्कूलों में आयुर्वेद कठपुतली शो के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में प्रहरी बनने का संकल्प लिया।
संस्था की ओर से संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत लिटिल एंजेल्स पब्लिक स्कूल, सेंट मेरिस नजीबाबाद, नजीबुदौला गर्ल्स इंटर कॉलेज, एमडीकेवी, होली फैमिली कांवेंट स्कूल, प्रेमधाम आश्रम सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर कठपुतली शो के आयोजन किए गए। हम कदम नाट्य संस्था की टीम नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से पारस्परिक सद्भाव और सर्व धर्म समभाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम समन्वयक अंबर रजा ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता और राष्ट्र प्रेम से विद्यार्थियों व समाज को जोड़ना है। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं के प्रतिनिधि के रूप में प्रधानाचार्य सिस्टर लिसी, शबाना हाशमी, डॉ.सुनीता चौधरी, सिस्टर शीजा, फादर शिबू थॉमस, आशा रजा, मो.आबिद, रुबीना नूर उपस्थित रहे।