-ज्योति स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तैयार कर रही विदुर ब्रांड मसाले
-आत्मनिर्भर बनकर महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति को कर रहीं मजबूत
ब्रजवीर चौधरी
बिजनौर। ज्योति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार विदुर ब्रांड मसाले का तड़का दाल, सब्जियों का स्वाद बढ़ाएगा। ग्राम जलालपुर हसना निवासी ज्योति पत्नी आशीष कुमार ने महिलाओं को साथ लेकर स्वयं सहायता समूह बनाया है। समूह अध्यक्ष ज्योति ने बताया कि वह एक साल से ज्यादा समय से जैविक खाद तैयार कर किसानों को बिक्री कर रही हैं। रोजगार पाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। साथ ही खेती जैविक विधि से करने लगी हैं। उन्होंने जैविक विधि से ही गेहूं की खेती की है। उन्होंने बताया कि कार्य में पति, अन्य परिजनों का सहयोग मिल रहा है।
-गांव-गांव और कस्बों में जाकर ले रहीं ऑडर
ज्योति ने बताया कि वह आसपास के गांवों की दुकान, शहरों में अपने यहां तैयार मसालों का सैंपल दिखाकर ऑडर प्राप्त कर रही हैं। समूह की महिलाएं कच्चा सामान गाजियाबाद से मंगा रही हैं और यहां मसालों को बनाकर पैकिंग कर बेचना शुरू किया।
-ये मसाला कर रही हैं तैयार
बताया कि मसालों में हल्दी, मिर्च, गर्म मसाला, धनियां आदि बनाकर पैकिंग कर बेच रही हैं।
-जैविक खाद बनाकर किसानों को रहीं बेच
ज्योति ने बताया कि एक साल से ज्यादा समय से अपनी गाय के गोबर से जैविक खाद तैयार करके किसानों को बिक्री कर रही हैं। उनके साथ पुष्पा देवी, वर्षा, रीता देवी, अंजू देवी, पूजा आदि कार्य कर रही हैं।
-शून्य बजट पर उत्पादित किया दो बीघा गेहूं
ज्योति ने बताया कि इस बार उन्होंने दो बीघा जैविक विधि से गेहूं का उत्पादन किया। शून्य बजट यानी जैविक खाद आदि से गेहूं का उत्पादन किया। बताया कि साढ़े तीन क्विंटल गेहूं का उत्पादन मिला।
-आत्म निर्भर बन रही महिलाएं
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ज्योति स्वयं सहायता समूह जलालपुर हसना विदुर ब्रांड मसाले बनाकर उनकी पैकिंग करके बिक्री कर रही हैं। समूहों से महिलाएं रोजगार पाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं
- अजय पाल, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी)