संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने नगीना चौराहे से लेकर आरएसएम चौक तक अतिक्रमण और अवैध कब्जों को हटवाया। पुलिस ने हाईवे पर व्यापारियों की ओर से रखे सामान को जब्त कर लिया। कोतवाल ने हिदायत दी कि किसी ने भी फिर से अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट कायम कार्रवाई होगी।
पुराना धामपुर चुंगी पर कुछ व्यापारियों ने विरोध करने का प्रयास किया, सफल नहीं हो सके। पुलिस ने जेसीबी से हार्डिंग, बैनर, दुकानों के बाहर हुए स्थाई अतिक्रमण को हटाकर जब्त कर लिया । कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों पर अवैध तरीके से अतिक्रमण नही होने दिया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों को हिदायत दी कि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।
डॉक्टर के सड़कों पर रखे जेनरेटर नहीं हटाए
व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान पर पक्ष पात करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के अस्पतालों के बाहर सरकारी जमीन पर जेनरेटर रखे हैं। पुलिस ने उन जेनरेटरों को नहीं हटाया। सबसे ज्यादा जाम की स्थिति इनकी वजह से होती है।