फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक शौचालय निर्माण अधूरा, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय निर्माण अधूरा, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

नजीबाबाद। ग्राम पंचायत बाकरपुर में 4.99 लाख रुपये की लागत से बनने वाला सार्वजनिक शौचालय अधूरा होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के गत कार्यकाल में शौचालय निर्माण पूरा न होने की जांच कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत बाकरपुर में करीब सात माह पूर्व एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, ग्राम पंचायत सचिव कुलवीर सिंह के निर्देशन में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण शुरू कराया गया था। पूर्व प्रधान जगत सिंह के कार्यकाल में 4.99 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नई पंचायत गठन के बाद भी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्रामीणों मुकीम, ऋषि, सीताराम, सुरेंद्र सिंह राजेश आदि का कहना है कि शौचालय निर्माण के लिए बनाया गया टैंक तथा आसपास की बाउंड्रीवाल अधूरी है। बरसात में टैंक के निकट पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत के लिए ओजेश राजपूत ने हाल ही में प्रधान पद की शपथ ली है। पंचायत सेक्रेट्री कुलवीर सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते पंचायत चुनाव की आचार संहिता से कार्य को रोका गया था। उन्होंने शीघ्र शौचालय निर्माण कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें