फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सामान न खरीदे जनता : कांता कर्दम

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी सामान न खरीदे जनता : कांता कर्दम
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को फिर से सफल बनाया जाएगा। जनता चमक धमक के पीछे विदेशी सामान नहीं खरीदे और स्वदेशी सामान ही लें।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रेसवार्ता में कांता कर्दम ने कहा कि कोरोना वायरस को हराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी मेहनत से काम किया है। कोरोना की दवाई जल्द आने की उम्मीद है। कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। सड़क पर ठेला लगाने वाले से लेकर उद्यमियों तक के लिए योजनाओं का प्रावधान किया गया है। कहा कि जिले का काष्ठकला जैसे दुनिया में प्रसिद्ध है वैसे बाकी उद्योग भी प्रसिद्ध है। जनता केवल देश का बना सामान ही खरीदे। जनता साथ देगी तो भारत जल्द ही आत्मनिर्भर बनेगा। सभी को अपने अपने जिलों में काम मिलेगा तो कोई बाहर जाने को मजबूर नहीं होगा। उन्होंने बिजनौर व धामपुर में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की मांग की है। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें