फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला शिव: सभी ग्राम पंचायतों में बनेंगे जनसेवा केंद्र

Thu, 02 Mar 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन के निर्देश, गांवों में ही ग्रामीणों को दी जाएंगी 243 सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला शिव। जिले की सभी पंचायतों में जनसेवा केंद्र खोले जाएंगे। पंचायतों में इसकी प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों को निजी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। जनसेवा केंद्र पर 243 सेवाएं दी जाएंगी।
अभी तक ग्रामीण प्रमाण पत्र आदि बनवाने के लिए निजी जनसेवा केंद्रों पर ही आवेदन कराते हैं। पंचायतों में जनसेवा केंद्र खुलने से अब ग्रामीणों को अधिक पैसे भी नहीं देने होंगे। पंचायतों में बनने वाले जनसेवा केंद्रों पर 243 सेवाएं दी जायेंगी। जनसेवा केंद्र पूरी तरह कंप्यूटराइज होगा। सरकार द्वारा निर्धारित फीस लेकर पंचायत सहायक जनसेवा केंद्र पर आवेदन कर सकेंगे। कुछ पंचायतों में केंद्रों के निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जनसेवा केंद्र के लिए सरकार द्वारा चार लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। प्राइवेट जनसेवा केंद्र वाले आय प्रमाण, पत्र जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास, पेंशन आदि आवेदन करने के लिए मनमाने पैसे वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

- कोट
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निर्भय तोमर ने बताया कि गजरौला शिव में बन रहे जन सेवा केंद्र के लिए सरकार की ओर से चार लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। शेष पैसा ग्राम पंचायत के खाते से लगाया जाएगा। केंद्र के निर्माण में लगभग छह लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

-
सभी पंचायतों में जनसेवा केंद्र बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जनसेवा केंद्र पर 243 सेवाएं दी जाएंगी। सरकार द्वारा समय-समय पर जारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को मिलती रहेगी। केंद्र पूरी तरह कंप्यूटराइज होंगे।
-सतीश कुमार, डीपीआरओ
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें