फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - मार्ग दुर्घटना में राहगीर की मौत, बुग्गी चालक घायल

Thu, 02 Mar 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के कोटद्वार मार्ग पर क्षतिग्रस्त मैक्स पिकअप और बुग्गी।
विज्ञापन
- गंग नहर चौकी के निकट मैक्स पिकअप ने बुग्गी को टक्कर मारी
विज्ञापन

फोटो - 01एनजेडबी01आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर कोटद्वार दिशा जा रही मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर भैंसा-बुग्गी से टकरा गई। जिसमें एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि भैंसा-बुग्गी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को गंग नहर पुलिस चौकी के निकट हुई दुर्घटना में क्रशर पर रसोईया का काम करने वाले पौड़ी गढ़वाल निवासी 45 वर्षीय दौलत सड़क पार करते समय मैक्स की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल रसोईया को उपचार के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। नोएडा से कोटद्वार जा रही अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से गांव समीपुर निवासी भैंसा-बुग्गी चालक शादान पुत्र नफीस घायल हो गया। बुधवार को प्रात: लगभग आठ बजे हुई दुर्घटना में बुग्गी क्षतिग्रस्त हो गई और भैंसे को भी चोट आईं। सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि गंग नहर चौकी प्रभारी योगेश शर्मा ने मैक्स पिकअप कब्जे में लेकर उसके चालक दीपक को हिरासत में ले लिया है। मृतक दौलत का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें