फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन शावकों वाली बाघिन की दहशत में जनता

Tue, 01 Oct 2024 04:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ में नई कॉलोनी एवं केंद्रीय कॉलोनी के पास एक बाघिन तीन शावकों के साथ घूम रही है। शावक साथ होने के चलते वह आक्रामक भी नजर आ रही है। इससे राहगीरों में दहशत बनी हुई है। वन अफसरों का दावा है कि बाघिन अपने शावकों को बाघ से बचाने के लिए इधर-उधर घूम रही है।
विज्ञापन

कालागढ़ में नई कॉलोनी एवं केंद्रीय कॉलोनी के मध्य इंटरमीडिएट कॉलेज से सूखासोत के बीच में एक बाघिन तीन शावकों के साथ देखी जा रही है। अनेक बार शावक जब पीछे छूट जाते हैं, तब बाघिन सड़क पार करने के बाद आक्रामक स्थिति में आ जाती है। ऐसे में वन विभाग मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात तक रोक देता है। इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों का स्कूल आवागमन के दौरान उनकी सुरक्षा को खतरा है।

अरण्य संस्था के पदाधिकारी व पूर्व डीएफओ नरेंद्र सिंह, सेवानिवृत्ति वन अधिकारी राकेश कुमार भट्ट का कहना है, जब बाघिन शावकों को जन्म देती है तो उसके बाद उनका जीवन बचाना उसके लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में वन्यजीवों की सुरक्षा एवं राहगीरों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती होती है। वन क्षेत्र अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि लगातार प्रभावित क्षेत्र में बाघिन, शावकों व राहगीरों की सुरक्षा के लिए गश्ती दल सतर्क हैं। ड्रोन के माध्यम से बाघिन एवं शावकों पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों को सुरक्षा देने को किया निर्देशित

कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दी नायक ने बताया कि क्षेत्र में बाघिन सक्रिय है। यह स्थान स्कूली बच्चों के आवागमन का क्षेत्र है। अधिकारियों को शाम से स्कूल के समय तक विशेष सतर्कता और सुरक्षा अभियान चलाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें