नूरपुर में राज्य जल परियोजना एवं स्वच्छता मिशन कार्यक्रम के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती
-ब्लाॅक प्रमुख ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को किया रवाना
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायतों में जल जनित बीमारियों से बचाव को जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
समारोह में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान ने कहा कि जल ही जीवन है। आने वाली पीढ़ी के लिए इसका संरक्षण आवश्यक है। मुख्य अतिथि के संबोधन से पहले राज्य प्रशिक्षक राम प्रताप मौर्य ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षा राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पंचायतों में फंक्शनल हाउस होल्ड टैब कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसके लिए अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने और जन जागरुकता लाने के लिए योजनार्गत ग्राम पंचायतों में नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता मेला, फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में निबंध एवं आर्ट प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित होंगे।
समारोह में सहायक विकास अधिकारी सौरभ गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी विनीता चौहान, संस्था विंग के जिला समन्वयक बालकृष्ण प्रजापत, उप जिला समन्वयक मनोज सिंह शामिल रहे। समारोह के अंत में ब्लाॅक प्रमुख ने पेयजल एवं स्वच्छता टीमों को हरी झंडी दिखाकर ग्राम पंचायतों के लिए रवाना किया।