फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के दौरान सूनी रही टिकट विंडो

विज्ञापन
विज्ञापन
रद्द ट्रेनों के टिकटों के रिफंड के लिए खुलेंगे पीआरएस
विज्ञापन

नजीबाबाद। जनता कर्फ्यू के दौरान ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक रद्द किए जाने के बाद रेलवेे यात्रियों की किराया वापसी की व्यवस्था जुट गई है। यात्री तीन माह तक अपने टिकटों की वापसी कर सकेंगे।
रेलवे स्टेशन नजीबाबाद पर जनता कर्फ्यू के दौरान नजीबाबाद से गजरौला और कोटद्वार को जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें शनिवार की देर रात से ही रद्द रही। टिकट विंडो और रिजर्वेशन काउंटर सूने रहे। जनता कर्फ्यू के दौरान रेलवे ने कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए सभी ट्रेनें 31 मार्च तक रद्द करने की घोषणा की।
विज्ञापन

रेल मंत्रालय के 31 मार्च तक ट्रेनों के रद्द करने की घोषणा के बाद नजीबाबाद स्टेशन पर टिकट वितरण यूटीएस और मोबाइल एप व्यवस्था बंद कर दी गई है। स्टेशन के सीएमआई आरके सिंह ने बताया कि प्रात: 8 बजे से रात 8 बजे तक पीआरएस काउंटर खुले रहेंगे। इन काउंटरों के माध्यम से अप्रैल माह में चलने वाली ट्रेनों का आरक्षण तथा 31 मार्च तक रद्द की गई ट्रेनों में आरक्षण कराने वाले यात्री अपने आरक्षित टिकट वापसी करा सकेंगे।
विज्ञापन

तीन माह तक ले सकते हैं रिफंड
नजीबाबाद। सीएमआई आरके सिंह ने आरक्षित टिकट का रिफंड लेने वालों से पीआरएस काउंटरों पर भीड़ एकत्र न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आरक्षित टिकटों का रिफंड यात्री तीन माह की अवधि बीच कभी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें