फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पाक को धूल चटा रही हिंद की सेना के पराक्रम पर नाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अफजलगढ़। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाक को धूल चटा रही हिंद की सेना के पराक्रम पर हर भारतीय को नाज है। यह बातें जंग की चर्चा करते हुए लोगों ने कहीं।
व्यापारी नीरव रस्तोगी बोले कि भारत सरकार की इच्छा शक्ति और पराक्रमी भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद पाकिस्तान ने 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश करना उसकी कायरता को दर्शाता है। भगतावाला निवासी शैलेंद्र चौहान ने बताया कि पाकिस्तान को मिल रहा करारा जवाब भारतीय सेना की वीरता और पराक्रम की निशानी है।
विज्ञापन

अंजुला सिंह का कहना कि हमें अपने सैनिकों का हौसला बढ़ाना चाहिए तथा हमें भी सावधानी बरतनी चाहिए। हमें किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचना चाहिए। श्रेया रस्तोगी बोलीं कि सेना के पराक्रम और हर फैसले के लिए हमें गर्व महसूस हो रहा है। हमारे वीर सैनिक शौर्य के साथ देश की शान बनाए रखने के लिए अडिग खड़े हैं।
विज्ञापन

माला मालपानी का कहना है कि हमारे वीर सैनिक पराक्रम से लड़कर पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहे हैं। पाकिस्तान को भी नीच हरकतों से बाज आना चाहिए, नही तो उसका अंजाम अच्छा नही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें