फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानून का विरोध कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए कृषि कानून का विरोध कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू लोकशक्ति ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
शनिवार को किसान कलक्ट्रेट में एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वीर सिंह ने कहा किसानों की बात सरकार अनसुनी कर रही। इसलिए पूरे देश के किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा है। धरने में दिल्ली बार्डर पर किसानों पर पानी की बौछार करने व आंसू गैस के गोले दागने की निंदा की गई। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विक्रमादित्य सिंह को सौंपा। ज्ञापन में फसलों के एमएसपी पर बिकने की लिखित गारंटी देने, कृषि उत्पादों का अनावश्यक भंडारण करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करने, सरकार खर्च पर किसानों का दस लाख रुपये का बीमा कराने सहित आदि की मांग की है। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव पदम सिंह, अंबरीश चौधरी, सतबीर सिंह, रामकुमार सिंह, नौबहार सिंह, योगेंद्र सिंह, गजराज सिंह, जोगेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें