किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में खरक में धरना जारी
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ग्राम खरक में चल रहा धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को जारी रहा। धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि जनपद में बिजली, पुलिस व राजस्व अधिकारियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। भाकियू के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने कहा कि बिजली प्रकरण में जेल गए दो किसान शौवीर सिंह व राजन जमानत पर बहार आ गए। तीसरा किसान रोहित भी शाम को निकल जाएगा। भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन किसानों को धरना स्थल पर सम्मानित करेंगे।
धरने पर जिला संरक्षक मास्टर विजयपाल सिंह, प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री होशियार सिंह, जिला सचिव डालचंद प्रधान, विकास कुमार, हुकुम सिंह गुर्जर, तहसील अध्यक्ष बिजनौर कोमन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल डॉ. विजय चौधरी, महिपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र पहलवान, सतपाल सिंह, पंकज सहरावत, कल्याण सिंह, रवि शेखर तोमर, जय सिंह, अनिल पहलवान, उदयवीर सिंह, नीटू मौर्य, नितिन कुमार, गुड्डू भाई, सुधांशु चौधरी, नवनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।
किसानों की सेवा को पड़ोसी गांव आए आगे
धरना पर आंदोलित किसानों के खाने, चाय आदि की व्यवस्था के लिए पड़ोसी गांवों के किसान आगे आए। शनिवार को फतेहपुर गढ़ी के किसान खाने की व्यवस्था करेंगे। किसानों के लिए कोई कोल्ड ड्रिंक, कोई चाय बिस्कुट, कोई चाय के लिए दूध और आम आदि धरने पर पहुंचकर उन्हें दे रहे हैं।
किसानों की समस्या उठाई
अफजलगढ़। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत गांव भोगपुर में शुक्रवार को हुई। जिसमें वक्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्या उठाईं और उनके निदान को रणनीति बनाई गई। पंचायत में पूर्व प्रधान फौजाराम को संगठन का तहसील संगठन मंत्री बनाया। पंचायत में जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, राणा सिंह, वीर सिंह डबास, ब्लॉक अध्यक्ष मदन राणा, विरसा सिंह, सुखदेव सिंह, छतर सिंह, सज्जन सिंह, जगतार सिंह, अमरीक सिंह, हरनाम चंद्र, सरवन सिंह, परसु सिंह, भजन सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।