फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नायक की बहाली के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई नायक की बहाली के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने पालिका में ईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और ईओ को ज्ञापन सौंप कर बगैर सबूतों के बहाल किए सफाई नायक प्रकरण में फिर से जांच कराने की मांग की। ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि कमेटी के प्रभारी जेई सिविल की रिपोर्ट पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने निलंबित सफाई नायक की बहाली की है।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार, महीपाल सिंह, संजय कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, राजू, मनजीत सिंह, अमित कुमार आदि कर्मचारियों के साथ पालिका में पहुंचे और ईओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि झूठे सबूतों के आधार पर निलंबित सफाई नायक को बहाल किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कमेटी के प्रभारी नैपाल सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नैपाल सिंह का कहना है कि उनके द्वारा सही प्रकार से सबूतों के आधार पर जांच कर रिपोर्ट ईओ को सौंप दी थी। उनकी जांच पर उंगली उठाना गलत है। उधर पालिका के ईओ सुभाष कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सफाई नायक को बहाल किया गया है। सफाई कर्मियों की अन्य मांगों को सूचीबद्ध कर निदान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें