फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के गोदाम को तोड़ने का विरोध

विज्ञापन
बढ़ापुर में मोहल्ला नौमी में सहकारी बीज गोदाम का भवन को तोड़ने का विरोध करते मोहल्लावासी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सहकारी समिति के गोदाम को तोड़ने का विरोध
विज्ञापन

बढ़ापुर। सहकारी समिति के बीज गोदाम को तोड़ रही जेसीबी को लोगों ने खदेड़ दिया। गोदाम की जमीन को लीज पर दिए जाने का भी लोगों ने विरोध जताया। बढ़ापुर नगर पंचायत अब तक 24 जमीनों को लीज पर दे चुकी है। जिनका लगातार विरोध किया जा रहा है। उत्तराखंड के रहने वाले एक व्यक्ति को जमीन लीज पर दी जा रही है।
नगर पंचायत में कस्बे से सटे मौजा चकचौहड़मल में सरकारी जमीन को उत्तराखंड के एक व्यक्ति को सस्ते दामों में लीज पर देने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि सहकारी समिति के गोदाम को तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ गया। नगर पंचायत ने कस्बे के मोहल्ला नौमी स्थित मोजा पटपड़ा केशोवाला के अंतर्गत आने वाली व तत्कालीन ग्राम प्रधान रहीमबख्श द्वारा सन 1960 में सहकारी बीज गोदाम के लिए दान दी गई भूमि भी एक व्यक्ति को किराये पर दे दी। इस जमीन पर सहकारी बीज गोदाम की पुरानी इमारत भी खड़ी है।
विज्ञापन

रविवार को नगर पंचायत की जेसीबी ने सहकारी बीज गोदाम की इमारत गिरानी शुरू कर दी। मोहल्लावासियों ने इसका विरोध किया। सूचना पर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन, पंचायत सदस्य नगमा आरिफ खां, अनीस अहमद, अमर सिंह, दानिश कुरैशी आदि ने भी वहां पहुंचकर नारेबाजी की। नगर पंचायत सदस्य नगमा आरिफ खान ने आरोप लगाया कि पंचायत अध्यक्ष आबिद अंसारी व ईओ सेवाराम राजभर ने कस्बे की कई संपत्तियां लंबे समय के लिए बाहरी व्यक्तियों को किराए पर दी हैं, जिसका पंचायत सदस्य भी विरोध कर रहें है।
विज्ञापन

यहां से पूर्व चेयरमैन शराफत हुसैन व पंचायत सदस्य नगमा आरिफ खां के साथ अन्य कई सदस्य व मोहल्लावासी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और चेयरमैन और ईओ से इस मामले की जांच होने तक सहकारी बीज गोदाम की आराजी पर कोई तोड़फोड़ व निर्माण कार्य शुरू नहीं कराने की मांग की। इस संबंध में चेयरमैन मोहम्मद आबिद अंसारी का कहना है कि कस्बे के विकास के लिए इन संपत्तियों को किराये पर दिया गया है। इससे प्राप्त धनराशि नगर के विकास में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें