फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने सौफतपुर बिजली घर पर दिया धरना, नारेबाजी की

विज्ञापन
नांगलसोती के सौफतपुर बिजली घर पर धरना-प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन

नांगलसोती। किसानों ने बिजली कटौती के विरोध में सौफतपुर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया और गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की।
नांगलसोती क्षेत्र के सौफतपुर बिजली घर से नांगल सोती, सहजादपुर, जीतपुर, हरचंदपुर, मायापुरी, चमरौला, लालपुर मान, खानपुर, महमसापुर आदि गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार को भाकियू नेता दिगंबर सिंह, कुलबीर सिंह, राजवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने बड़ी संख्या में सौफतपुर बिजली घर पहुंचकर बिजली कटौती के विरोध में धरना दिया। उन्होंने विद्युत अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा मात्र 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे ग्रामीणों रोष व्याप्त है। देर शाम जेई ध्रुव कुशवाह धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को निर्धारित बिजली देने आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, विनीत, कामेंद्र सिंह, मुकेश, करतार सिंह, धर्मेंद्र राणा, मो. अफाक, नीतू चौधरी, राजीव राठी, सिंधु राज, भोपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें