पालिका बोर्ड बैठक में दुकान किराए के प्रस्ताव पारित
चांदपुर। नगरपालिका बोर्ड की बैठक में पालिका की दुकान किराए नीलामी संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं नामित सदस्यों ने आपत्ति की।
बृहस्पतिवार को नगरपालिका में हुई बोर्ड की बैठक में पालिका की दुकान किराए संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। नगरपालिका में प्रदेश सरकार से नामित सदस्यों ने दुकान किराए संबंधी प्रस्ताव पर आपत्ति की। नामित सदस्य पल्लव अग्रवाल, संतोष खन्ना, राजेंद्र त्यागी, रामसरन दास, ब्रजपाल सिंह का कहना था कि पालिका की दुकानों के संबंध में जो नीलामी दर्शायी गई है उसमें कोई पारदर्शिता नहीं है। अधिशासी अधिकारी अनुज कौशिक ने बताया कि बोर्ड की बैठक में 25 दुकान किराए हेतु नीलामी सहित सभी प्रस्ताव बहुमत से पारित कर लिए गए हैं। बैठक में चेयरपर्सन फहमीदा बेगम, ईओ अनुज कौशिक, पालिका सभासद आदि मौजूद रहे।