फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रॉपर्टी डीलर के बेटे की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
बिजनौर मैं युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
विज्ञापन
बुधवार की रात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।

दो गुटों की रंजिश से जोड़कर जांच कर रही पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नगीना रोड पर बदमाशों ने बुधवार की रात बाइक सवार तीन दोस्तों को रोक लिया और लाठी डंडों से हमला कर गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।

बिजनौर शहर के चक्कर रोड स्थित सेंट मेरी फाटक के निकट स्थित कॉलोनी में रहने वाला आशु ( 22) पुत्र नीरज बुधवार की रात आठ बजे अपने दोस्त रिकांशु और हैप्पी निवासी सलामाबाद के साथ बाइक से नगीना रोड पर चक्कर चौराहे की तरफ जा रहा था। आईटीआई के सामने सात-आठ लोगों ने तीनों को रोक कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसके साथ ही 6 से 7 राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


आरोपियों ने आशू के कनपटी से सटाकर गोली मार दी। आशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी हैप्पी गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस गोलीबारी और हत्याकांड की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने पहुंचकर मौका मुआयना किया इसके साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटाई। एसपी का मानना है कि दो गुटों की रंजिश में यह वारदात हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

मुखर्जी नगर में रहकर कोचिंग कर रहा था आशु

आशु दिल्ली के मुखर्जी नगर में रहकर कोचिंग कर रहा था। फिलहाल वह घर पर आया हुआ था। आशु के पिता मूल रूप से नहटौर के गांव निमला के रहने वाले है। उसके चाचा गांव के प्रधान हैं। आशु के पिता प्राॅपर्टी डीलर है और पिछले काफी समय से बिजनौर में ही मकान बना कर रह रहे थे। आशु अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, जिसकी हत्या होने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन




सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हत्यारोपी

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वारदात को अंजाम देकर चार आरोपी आईटीआई में घुसकर दीवार फांदकर हुए फरार हो गए। हमलावर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। हमलावरों ने गोली मारने से पहले लाठी डंडों से भी मारपीट की थी। साथ ही धारदार हथियारों से भी हमला किया। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें