प्रॉपर्टी डीलर चार दिन से लापता
नजीबाबाद। कोटकादर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग करने वाला एक युवक चार दिन से लापता है। सीमा क्षेत्र को लेकर नजीबाबाद और नगीना देहात पुलिस परिजनों को दौरा रही है।
नगर के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी मो. अशरफ अल्वी कोटकादर क्षेत्र में गुलिस्तान मनी ट्रांसफर कार्यालय के लिए 14 सितंबर को नजीबाबाद से गया था। वहीं से वह अचानक लापता हो गया। मोहम्मद अशरफ अपने भाई डॉ. असलम की यूपी 20 बीबी/ 7395 स्प्लेंडर प्लस बाइक से कोटकादर गया था। परिजनों के अनुसार अंतिम बार नगर के शर्मा मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे फुटेज में देखा गया है। परिजनों का आरोप है कि नजीबाबाद और नगीना देहात पुलिस को अशरफ की गुमशुदगी और मोबाइल बंद होने की जानकारी दे दी गई। सीमा क्षेत्र को लेकर दोनों पुलिस कार्रवाई से बच रही हैं। जाब्तागंज चौकी प्रभारी आशीष तोमर ने बताया मो. अशरफ कोटकादर स्थित अपने ऑफिस दोपहर बाद पहुंचा था। वह अपने कार्यालय से ही कही निकल गया था। गुमशुदगी का क्षेत्र नगीना देहात थाना पड़ता है।