फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों के आवागमन पर लगाएं रोक

विज्ञापन
मंडावली थाने में क्षेत्रवासियों की बैठक लेते एसडीएम और सीओ। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भारी वाहनों के आवागमन पर लगाएं रोक
विज्ञापन

मंडावली। महाशिवरात्री पर्व पर कांवड़ यात्रा सुरक्षित संपन्न कराने के लिए एसडीएम और सीओ ने थाना मंडावली में क्षेत्रीय लोगों की बैठक ली। प्रशासनिक अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर तत्काल प्रभाव से भारी वाहनों का आवागमन रोकने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसडीएम बृजेश सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने क्षेत्रीय नागरिकों से कांवड़ यात्रा पर गुजरने वाले शिवभक्तों को सुरक्षित आवागमन में सहभागी बनने की सलाह दी। भारी वाहनों का मोटा महादेव-भागूवाला मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए कांवड़ती सेवा शिविर, भंडारे आदि की व्यवस्था नहीं की जाएगी। एसडीएम ने जिलाधिकारी द्वारा मोटा महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को शाम चार बजे जिलाधिकारी क्षेत्रवासियों की बैठक आयोजित करने की भी जानकारी दी। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान की उपस्थिति में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित आवागमन के लिए सीसीटीवी कैमरे के जरिये शरारती तत्वों पर निगाह रखने को कहा। ग्रामीणों की ओर से चौधरी इशम सिंह, मास्टर रमेश सिंह, देवराज सिंह, बुनियाद अली, माजिद, अरविंद, साबुद्दीन, दयाराम, तेजपाल सिंह, सादाब, अनिल कुमार, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें