फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रगतिशील किसान कुलदीप चौधरी की हृदयघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। स्वस्थ रहने के लिए दूसरों को जैविक खेती करने की प्रेरणा देने वाले प्रगतिशील किसान का शुक्रवार को हृदयघात से निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों में कोहराम मच गया।





फुलसंदा निवासी कुलदीप चौधरी पुत्र महताब सिंह एक निजी कंपनी में अच्छे पद पर तैनात थे। कुछ दिन पूर्व उन्होंने नौकरी छोड़कर अपनी खेती पर ध्यान दिया। उन्होंने फसलों की विविधता को अपनाया तथा जैविक खेती पर फोकस किया। उत्पादन के वृद्धि के कारण जल्दी ही उनकी पहचान प्रगतिशील किसान के रूप में बन गई। जैविक खेती कर अच्छा उत्पादन करने के लिये उन्हें जनपद से लेकर प्रदेश स्तर तक कई बार सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उनके अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। गमगीन माहौल में गंगा बैराज घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें