फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर का प्रेशर पाइप फटा, तीन घंटे तक खड़ी रही

विज्ञापन
धामपुर में प्रेशर पाइ के फटने से दुर्गा विहार कॉलोनी के पास खड़ी सहारनपुर-पैसेंजर ट्रेन। फटे पा
विज्ञापन
नगीना से पावर इंजन मंगाकर ट्रेन को धामपुर स्टेशन लाकर किया गया खड़ा
विज्ञापन

मुरादाबाद से पहुंची टीम ने तकनीक खामी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया


संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। धामपुर में दुर्गा विहार कॉलोनी के पास सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन का शनिवार सवेेरे प्रेशर पाइप फट गया। इससे ट्रेन के पहिए जाम हो गए। ट्रेन करीब तीन घंटे तक यहीं खड़ी रही। बाद में नगीना से पावर इंजन मंगाकर ट्रेन को धामपुर स्टेशन पर खड़ा किया गया। मुरादाबाद से पहुंची टीम ने ट्रेन को ठीक किया। उधर, ट्रेन में सवार यात्रा को सियालदह एक्सप्रेस में बिठाकर रवाना किया गया।
सहारनपुर से मुरादाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का धामपुर में पहुंचने का समय सवेरे 7:26 मिनट है। मगर, ट्रेन एक घंटा बिलंब से चल रही थी। ट्रेन जब 8:26 बजे धामपुर में रेलवे फाटक संख्या 459-460 के बीच पहुंची तो 238580 इसीओआर कोच के पास प्रेशर पाइप फट गया। चालक ने ट्रेन के ब्रेक लगा दिए। ट्रेन में ही लगे दूसरे इंजन से संचालन की तैयारी की गई, लेकिन उसकी पावर फेल हो गई। इसकी सूचना रेल कंट्रोल मुरादाबाद को दी। करीब तीन घंटे तक ट्रेन यहीं खड़ी रही।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी मोहंतो ने बताया कि नगीना से अन्य पावर इंजन को मंगाकर ट्रेन को धामपुर रेलवे स्टेशन पर ले जाकर खड़ा किया गया। इसके बाद मुरादाबाद से टीम धामपुर पहुंची और तकनीकी खामियों को दूर किया। करीब दो बजे ट्रेन मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई।

सियालदह एक्सप्रेस से ट्रेन से रवाना हुए यात्रा
सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर के खराब होने से बाद पीछे से आ रही सियालदह एक्सप्रेस डाउन को हलीबवाला स्टेशन पर रोका गया। इसका धामपुर आने का समय 8.15 बजे है। यह ट्रेन 11.50 पर धामपुर पहुंची और पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को लेकर रवाना हुए। डाउन ट्रैक पर सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर के खड़े होने से कई मालगाडि़यां लेट हुईं। यात्री कृपाल सिंह, गौरव, महावीर सिंह ने बताया कि ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें भारी परेशानी हुई। उन्हें ट्रेन से मुरादाबाद पहुंचकर बरेली जाने वाली ट्रेन को पकड़ना था। अब उन्हें अन्य साधन से बरेली जाना होगा।
विज्ञापन


दो पावर इंजन लगे होने के बाद भी हुई देरी

सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर में दो पावर इंजन लगे होते हैं। मगर, दोनों इंजन लगे होने के बाद भी ट्रेन को स्टेशन पर नहीं लाया जा सका। इसी कारण तीसरे इंजन की आवश्यकता पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें