- सीसीटीएनएस पर फीडिंग में लगे कर्मियों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पिछले महीने सीसीटीएनएस पर फीडिग करने में उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की रैंक तय की गई। जिसमें बिजनौर पुलिस को दूसरा स्थान मिला है। जिस पर पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
शनिवार को एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में एएसपी सिटी एवं नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस डॉ प्रवीन रंजन सिंह ने समीक्षा गोष्ठी की। साथ ही सीसीटीएनएस सैल में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक सिंह ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए जनपद के समस्त थानों पर समय से आनलाइन डाटा फीड कराया। जिससे अप्रैल में प्रदेश के सभी जनपदों की रैंकिंग में बिजनौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बता दें कि थानों का डाटा प्रतिदिन सिंक कराना, कर्मचारी सत्यापन, चरित्र सत्यापन, किरायेदार सत्यापन आदि सिटीजन सर्विसेज के आवेदनों का समय से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण, सीसीटीएनएस में उपलब्ध समस्त फॉर्मों का शत प्रतिशत डाटा फीड करना आदि के आधार पर रैंक तय की जाती है। अब दूसरा स्थान मिलने पर एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया ।