फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची को आधार से लिंक करने के कार्यक्रम की हुई शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची को आधार से लिंक करने के कार्यक्रम की हुई शुरूआत
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्र निर्माण की बुनियाद संविधान पर आधारित है, संविधान को शक्ति लोकतंत्र से प्राप्त होती है। मतदाता सूची जितनी शुद्ध होगी उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। यह बात डीएम उमेश कुमार मिश्रा मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने के कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर कही।
सोमवार को विवेक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा ने कंप्यूटर का बटन दबाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की ओर से आधार उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। आधार पर उनका नाम मतदाता सूची डेटाबेस से अपमार्जित नहीं किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में आधार नंबर को सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान बीएलओ, ईआरओ या अधिकृत किसी भी अधिकारी के माध्यम से ऑफ लाइन फार्म जमा कराने के लिए फार्म-6 बी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आधार नंबर एकत्र करने के लिए सात अगस्त और 21 अगस्त को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। बताया कि एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई एवं 01 अक्टूबर तक यदि कोई मतदाता 18 वर्ष की आयु पूर्ण करता है, तो वह अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकता है। विवेक कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल ने जिला प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम मोहित कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार के अलावा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा के धीर सिंह, लोकदल से चंदेल, सपा से अखलाक अहमद, कांग्रेस से मुनीष त्यागी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी, बीएलओ, अध्यापक एवं छात्र एवं छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें