फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर लाखों रूपए की नगदी व लाखों रूपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के ताले तोड़कर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

चांदपुर। नगर के मोहल्ला साहुवान में चोरों ने विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी के मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बास्टा क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी इकरार हुसैन जैदी विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हैं। कई साल पूर्व चांदपुर के मोहल्ला साहुवान में एक मकान खरीदकर अपने पुत्र-पुत्रवधू व बच्चों के साथ रहते हैं। समय समय पर अपने गांव भी जाते रहते हैं। मोहर्रम का त्यौहार मनाने के लिए शनिवार की शाम को मकान का ताला लगाकर परिवार के साथ अपने पैतृक गांव ढकिया गए थे। मौके का फायदा उठाते हुए चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने मकान के अंदर के तीन कमरों में रखी सभी अलमारी के ताले तोड़कर खंगाल डाला। चोर यहां नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुरा ले गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह बच्चों के स्कूल खुलने पर जब परिवार चांदपुर मकान पर वापस आया तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। मकान के अंदर जाकर देखा तो तीनों कमरों में रखी अलमारी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा हुआ था। इकरार हुसैन के पुत्र आसिम मिया ने बताया कि चोर करीब दो लाख रुपये की नकदी, जिसमें बेटी के इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश के लिए रखी फीस के रुपये भी शामिल थे ले गए। इसके अलावा करीब 15 तोले सोने और सवा किलो चांदी के आभूषण गायब हैं। चोर एक मोबाइल, एलईडी, बच्चों का मिनी लैपटॉप आदि सामान भी चोरी कर ले गए।
सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिंगर प्रिंट जांच टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल के फोटो आदि लिए तथा जांच की।
सीसीटीवी कैमरे में नजर आए तीन चोर
मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में तीन युवक मकान में घुसते दिखाई दे रहे हैं। तीनों के मुंह पर नकाब लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि चोरों ने अपने हाथों में दास्ताने पहने हुए थे। चोर करीब डेढ़ घंटा तक मकान में रहे।
विज्ञापन

पास के मकान में भी किया प्रयास
चोरों ने मोहल्ले में ही पास के एक मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया। गेट का ताला न टूटने पर उन्होंने इकरार जैदी के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें