फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

धामपुर। हनुमान जयंती पर नगर में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हनुमान चालीसा का अखंड पाठ हुआ, पूजन व आरती के साथ प्रसाद का वितरण किया गया।
मोहल्ला चंपा देवी मंदिर में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व पालिका सदस्य लाला लाजपतराम मुखिया, पुरषोत्तम अग्रवाल रहे। पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम संपादित कराया। श्री राधा कृष्ण मंदिर में संपन्न कार्यक्रम में सुंदर कांड का अखंड पाठ पंडित हरिओम शर्मा ने किया। हनुमानजी को स्नान व अलंकरण प्रमोद गुप्ता सभासद व संजीव शर्मा संजू ने संयुक्त रूप से किया। आरती नगरपालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने की। हनुमानजी का चोला अमित शर्मा रिंकू व उनके परिवार ने चढ़ाया। प्रसाद वितरण विकास अग्रवाल ,रमेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में अनिल शर्मा एडवोकेट, अनिल कुमार शर्मा इंजीनियर, क्षेत्रपाल सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, हरदेश शर्मा उपस्थित रहे। पंडित परितोष शास्त्री ने पूजन संपादित कराया।
विज्ञापन

सत्य नगर शिव मंदिर में पंडित हर्षवर्धन शर्मा ने पूजन कराया। अंकुर, नवोदित, अंबिका राजपूत, श्रेयांश राजपूत, मीनाक्षी राजपूत, संतोष राजपूत, करुणा चौहान, शिशुपाल सिंह, उदय राज सिंह रहे। उधर श्री सिद्धेश्वर बालाजी संकट मोचन धाम पर महंत राहुल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, मुदित अग्रवाल, शिखा अग्रवाल ने पूजन कराया। सरकड़ा नहर पुल पर हनुमान जी के मंदिर पर डॉ एनपी सिंह, मनोज चौहान, शशांक कुमार, अनिल कुमार ने चोला चढ़ाकर पूजन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें