फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद - नामदेव ध्वजारोहण के साथ निकाली शोभायात्रा

Fri, 26 May 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में नामदेव महाराज के अ​धिवेशन कार्यक्रम में अति​थि को सम्मानित करते समाज के लोग।
विज्ञापन
- संत नामदेव महाराज का अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ मनाया
विज्ञापन

फोटो-25एनजेडबी04ए और 04बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। संत शिरोमणि नामदेव महाराज का 46वां वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के लोगों ने नामदेव ध्वजारोहण के साथ शोभायात्रा निकाली।
नामदेव धर्मशाला में संत नामदेव महाराज के अधिवेशन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमलकांत, विशिष्ट अतिथि रक्षा नामदेव सहारनपुर, एसआई सुधीर कुमार, एसआई सपना नामदेव ने किया। पंडित शिव प्रकाश कंडवाल ने हवन पूजन संपन्न कराया। मुख्य यजमान अंजना और संजीव टॉक ने हवन में आहुतियां डालीं। पूजन में नामदेव समाज के प्रधान मदन गोपाल टॉक, गौरव, सोनू, आदित्य, संजय और बड़ी संख्या में नामदेव अनुयायी शामिल हुए। संगोष्ठी में समाज के लोगों ने संत नामदेव के जीवन पर विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर में प्रथम श्रेणी पाने वाले समाज के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। डॉ. पवन कुमार नामदेव ने होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां दीं। राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता और गौरव वर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में तरुण, शंकर, कपिल, आत्माराम, सुरेश, सुरेंद्र, अतुल, पीयूष, नितिन, मनोज कुमार, आशीष, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें