फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

नगीना। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर नगर में विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल मनमोहक झांकियां व बैंड आकर्षण का केंद्र रहा।
शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा स्टेशन रोड पर स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री अग्रवाल सभा के प्रधान शीतल अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक साहू कपिल अग्रवाल, साहू संतोष कुमार अग्रवाल आदि द्वारा महाराजा अग्रसेन झांकी पर तिलक लगाकर किया गया।
शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड से होते हुए मोहल्ला नाल बंदान में स्थित श्री अग्रवाल धर्मशाला पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में अग्रवाल महिला संगठन की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा में अग्रवाल समाज के प्रधान शीतल अग्रवाल, साहू संतोष कुमार अग्रवाल, साहू कपिल अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल सर्राफ, नीरज अग्रवाल, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ मित्तल, नगर मंत्री लवी मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, पंडित सचिन शर्मा, प्रदीप गर्ग, संजीव अग्रवाल, अमित गुप्ता, दीपक अग्रवाल ,मोहित गोयल, हर्ष गोयल, पूर्व विधायक सतीश गौतम, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, केशव दीक्षित, भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई आदि मौजूद रहे। कलश यात्रा में महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष ऋतु गर्ग, लवली अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, मीनू अग्रवाल मुख्य तौर पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभा यात्रा का नगर में करीब एक दर्जन स्थानों पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नगरपालिका के चेयरपर्सन पुत्र शेख शाहनवाज खलील, भाजपा नगर मंत्री लवी मित्तल, साहू अनुभव अग्रवाल, साहू सुयश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, श्री मंदिर लोकेशन नाथ कमेटी आदि द्वारा अलग-अलग स्वागत शिविर लगाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें