फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। नगर के एक निजी अस्पताल प्रसव के लिए महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। वहीं पहुंची पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
गांव हरियाणा निवासी जसपाल सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी कविता को जब प्रसव पीड़ा हुई तो धामपुर में कालागढ़ मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार देर शाम भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने उससे दस हजार रुपये जमा कर भर्ती किया। आरोप है कि देर रात कविता की हालत अचानक और बिगड गई। डाक्टरों को अवगत कराया गया, पर किसी ने भी रात में कविता का परीक्षण कर उपचार करना दायित्व नहीं समझा। चिकित्सकों ने बताया कि महिला का ऑपरेशन किया जाएगा और पूरा पैसा जमा करने पर ही ऑपरेशन शुरू होगा। उसने बताया कि सवेरे व्यवस्था करने का भरोसा दिया, पर चिकित्सकों ने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया गया और चिकित्सकों की लापरवाही के कारण शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता की मौत की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ अस्पताल पहुंचे और उपचार में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा और कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, चिकित्सकों ने लगे आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें