फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस को निकलेगा सूखे गुलाल का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
दस को निकलेगा सूखे गुलाल का जुलूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। होली रंग गुलाल समिति के तत्वावधान में 10 मार्च को सूखे गुलाल का जुलूस धूमधाम से निकाला जाएगा। जुलूस में इस बार कई मनमोहक झांकियां भी शामिल रहेंगी। शुक्रवार को समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद गुप्ता के निवास पर होली रंग गुलाल समिति की बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया की इस बार 10 मार्च को निकलने वाले गुलाल के जुलूस को और भव्य रूप दिया जाएगा। कई आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां भी जुलूस में शामिल कराई जाएंगी। समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने बताया कि जुलूस 10 मार्च को सुबह साढ़े सात बजे मोहल्ला चौधरान स्थित देवता मंदिर से प्रारंभ होगा। नगर के मुख्य मार्ग बाजार बारादरी, लुहारी सराय होते हुए रेलवे स्टेशन के पास जाकर संपन्न होगा। बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, प्रभात चंद गुप्ता, अशोक कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, विनय अग्रवाल, दीपक अरोड़ा, नितिन अग्रवाल, लाला विनोद अग्रवाल, अरुण शर्मा, राजकुमार विश्नोई आदि मौजूद रहे। वहीं, बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ कमेटी के प्रबंधक लाला हरि गोपाल अग्रवाल ने बताया कि होली पर द्वादशी के रंग का जुलूस सात मार्च को दोपहर 12 बजे से बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला चौधरान से होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए रेलवे स्टेशन पर जाकर संपन्न होगा। जबकि दुल्हैंडी के दिन 10 मार्च को निकलने वाले गीले रंग का जुलूस मोहल्ला चौधरान स्थित देवता मंदिर से दोपहर करीब 12 बजे प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें