हत्या के विरोध में निकाला जुलूस
बढ़ापुर। लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या का विरोध किया। जुलूस निकालकर रोष जताया।
शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता नगराध्यक्ष राहुल कुमार की अगुवाई में नितिन प्रजापति के आवास पर एकत्रित हुए। इसके उपरांत वाहिनी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के विरोध में कस्बे में जुलूस निकाला। नगर पुलिस चौकी के समीप से शुरू हुआ जुलूस स्थानीय बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां सीएम ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर राहुल कश्यप, नितिन प्रजापति, अंकित गुप्ता, मुकेश कुमार आर्य, सोनू शर्मा, अमित सैनी, सोहित गुप्ता, शेखर पाल व विशाल प्रजापति उपस्थिति रही।