दो पक्षों में पथरा, सिपाही घायल
रेहड़। गांव नारायणवाला में झगड़े की सूचना पर पहुंची डॉयल 100 पुलिस पर ही पथराव हो गया। घायल सिपाही को गंभीर पीएचसी में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की रात डॉयल 100 को गांव नारायणवाला निवासी यशपाल ने सूचना दी कि उसके साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। जब डॉयल 100 के सिपाही मौके पर पहुंचे तो देखा भारी भीड़ जमा थी। जब पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया तो कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी पर ही पथराव शुरू कर दिया। हेड कांस्टेबल लल्लू सिंह सिर में पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके से भागकर जान बचाई। आनन फानन में अन्य सिपाही ने घायल सिपाही लल्लू सिंह को पीएचसी में भर्ती कराया। उधर एसओ संजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित सिपाही की तहरीर पर नामजद दीपक समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।