फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: निवेशकों, उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हुई। डीएम ने निवेशकों, उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। ताकि, जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिले। साथ ही कहा कि उद्यमियों से मिलकर नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन


बैठक में डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित विभागीय प्रकरणों को भी जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को समस्याओं को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिले में हस्ताक्षरित 294 एमओयू के सापेक्ष जीबीसी के लिए 121 तैयार हैं। जबकि, 91 में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। इनमें से 30 एमओयू अभी लंबित हैं। वहीं, 253 एमओयू निर्माणाधीन हैं। इन क्रियाशील औद्योगिक यूनिटों में करीब 58 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल चुका है। पीएम विश्वकर्मा योजना में पोर्टल पर 578 आवेदन किए गए। इनमें से 227 का प्रथम स्तरीय सत्यापन किया जा चुका है। जबकि, 108 का द्वितीय स्तरीय सत्यापन पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 85 आवेदन पत्रों पर तृतीय स्तर की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की भी समीक्षा की। ऑनलाइन पोर्टल पर लक्ष्य 1750 के सापेक्ष 2695 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। इनमें से बैंकों ने 1114 स्वीकृत कर दिए और 1087 लाभार्थियों को बैंक ऋण वितरण कर चुके हैं जबकि बैंकों स्तर पर 600 आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा बैंकों ने कमी मिलने पर 1050 आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिए। इस मौके पर सीडीओ रणविजय सिंह, उपायुक्त उद्योग अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें