रेहड़ एथलेटिक्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रियांशु शर्मा को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
एशियन चैंपियनशिप में प्रियांशु ने जीता स्वर्ण पदक
रेहड़। एशियन चैंपियनशिप में क्षेत्र के होनहार युवा खिलाड़ी प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। युवक की उपलब्धि पर परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी की लहर है।
यूपी उत्तराखंड की सीमा पर स्थित गांव रायपुरी निवासी राजेंद्र शर्मा के पुत्र प्रियांशु शर्मा ने थाइलैंड के बैंकाक में आयोजित हुई एशियन चैंपियनशिप में लंबी कूद में 7.2 मीटर लंबी कूद लगाकर म्यांमार के एथलीट को करारी हार देते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विदेशी धरती वतन का परचम लहराया हैं।
थाइलैंड की धरती पर जीत का डंका बजाने पर खेल प्रतिभा के इस प्रदर्शन से खेल प्रेमी व खिलाड़ियों में खासा उत्साह हैं। कस्बा रेहड़ के गांव रायपुरी निवासी प्रियांशु शर्मा पूर्व में भी खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय, राष्ट्रीय स्तरीय व अन्तरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में मेडल जीत चुका हैं। प्रियांशु ने इस जीत का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया हैं। क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों ने प्रियांशु के घर जाकर उसको बधाई दी।