राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाला रेहड़ का प्रियांशु शर्मा।
- फोटो : BIJNOR
नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रियांशु ने जीता गोल्ड
रेहड़। राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीता है। प्रियांशु पूर्व में भी राज्य स्तर पर जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीत चुका है। किशोर का अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन हुआ है।
भारत सरकार के युवा खेल मंत्रालय की ओर से राजीव गांधी स्टेडियम दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रियांशु शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। गांव रायपुरी निवासी प्रियांशु शर्मा 17 वर्ष पुत्र राजेंद्र शर्मा ने 6.42 मीटर लंबी कूद लगाकर युवा वर्ग में नया रिकॉर्ड बनाया। प्रियांशु शर्मा जसपुर स्थित जेनेसिस इंटरनेशनल पब्लिक का कक्षा बारहवीं का छात्र है। प्रियांशु शर्मा पूर्व भी देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हुई राज्य स्तरीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुका है। लंबी कूद में पहला स्थान प्राप्त करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रियांशु का चयन होने के बाद परिवार सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रियांशु ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच प्रदीप चौधरी, वंश गोसाईं व अपने माता-पिता सहित गुरुजनों को दिया है।