बिजनौर कलक्ट्रेट में आत्मा योजना के तहत किसानों के साथ बैठक करते डीएम उमेश मिश्रा।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर । जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले के किसान स्वयं में आत्म सक्षम और प्रगतिशाली है। बिना किसी सहायता के भी वह आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने खेती व्यवसायी करण और कलस्टर बनाकर खेती करने पर जोर दिया।
बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में कृषि विभाग के तत्वावधान सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन के तहत आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि किसान जो भी उत्पाद तैयार करें, उसकी गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास करें। ताकि क्रेता उसके अच्छे दाम दे सके। उन्होंने युवा किसानों से कहा कि वह नौकरी पाने की सोच को बदले और मालिक वाली सोच पैदा करें। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि उत्पादों की मार्केटिंग में कोई समस्या नहीं है। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी एवं नामामि गंगे से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में बनाएं गए एफपीओ को गुणवत्तापरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि से संबंधित शासन की किसानों के कल्याणार्थ योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और उस पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करें। ग्रुप पर किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना भी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कृषि के क्षेत्र में उत्तम कार्य करने वाले प्रगतिशील किसान नीटू राजपूत, लक्ष्य त्यागी, अक्षत देवरा व इंद्र प्रताप सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।