फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय एथलीट चैंपियनशिप में प्रियांशु ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
गोल्ड मेडल जीतने वाला प्रियांशु। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
अफजलगढ़। क्षेत्र के प्रियांशु शर्मा ने भारत-नेपाल के बीच हुई अंतरराष्ट्रीय एथलीट चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था। प्रियांशु ने प्रतियोगिता में 6.62 मीटर लंबी कूद में गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

नेपाल के पोखरा रंगासाला स्टेडियम में आयोजित हुई अंतरराष्ट्रीय एथलीट चैंपियनशिप में अफजलगढ़ के गांव रायपुरी निवासी प्रियांशु ने प्रतिभाग किया था। एथलीट के अलावा प्रियांशु क्रिकेट, जैवलिन थ्रो, डिस्क्स थ्रो, फर्राटा दौड़ में शानदार प्रदर्शन करता है। प्रियांशु शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने के बाद अगले महीने थाइलैंड में होने वाले एशियन गेम्स के लिए उसका चयन हुआ हैं।
प्रियांशु शर्मा जसपुर के जेनेसिस स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। इसके अलावा प्रियांशु अपने खेल अभ्यास के साथ-साथ दर्जनों युवाओं को क्रिकेट, भाला फेंक, दौड़, डिस्क्स थ्रो, ट्रिपल जंप, लंबी कूद व उंची कूद के गुर सिखा रहें हैं। प्रियांशु ने जीत का श्रेय कोच ललित कुमार, अपने माता-पिता सहित गुरुजनों को दिया हैं। वहीं पूर्व सासंद कुंवर राकेश सिंह, भाजपा विधायक सुशांत सिंह और विद्यालय प्रबंधन ने प्रिंयाशु को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें