प्रियांशु राठी ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड मेडल
बिजनौर। राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र प्रियांशु राठी ने ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता दिल्ली में हुई। कॉलेज में प्रियांशु का सम्मान किया गया। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्र पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुका है।
प्रियांशु राठी ने मेडल जीतकर जिले एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है। ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता त्याग राज स्टेडियम दिल्ली में हुई। प्रियांशु ने प्रतियोगिता के हैवी वेट भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इससे पहले भी प्रियांशु राठी ने नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर मेडल प्रदान किया। इस दौरान विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रभात कुमार, अमित शर्मा, सचिन भारद्वाज, रजनीश चौहान, योगेंद्र प्रताप, महेंद्र सिंह, राकेश चौधरी आदि ने प्रियांशु की उपलब्धि को सराहा।