फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधान, सचिवों को किया सम्मानित

Thu, 16 Mar 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले वालों को सम्मानित करते डीए
विज्ञापन
- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत दिया सम्मान
विज्ञापन

फोटो-8
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 मानकों को पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों, बीडीओ, पंचायत सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महात्मा विदुर सभागार कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने वहां उपस्थित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि आगे भी इन विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के सभी मानकों को बनाए रखा जाए। बैठक में निपुण भारत अभियान के बारे में चर्चा की गई। प्रधानों को निर्देश दिए कि छात्रों का नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने के लिए शिक्षकों को पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरटीई एक्ट के तहत शासन की योजनाओं में निजी विद्यालयों में कक्षा एलकेजी, यूकेजी व कक्षा 01 के लिए कुल निर्धारित सीटों का 25 प्रतिशत सीटें गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए आरक्षित की गई है। यदि उनके संज्ञान में कोई इच्छुक पात्र अभिभावक हो, तो उक्त योजना को लाभ दिलाने में उनकी सहायता करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जयकरण यादव, डीपीआरओ सतीश कुमार आदि से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें