नजीबाबाद के सरवनपुर किसान सहकारी समिति के बाहर धरना देते किसान।
- चुनाव स्थगित कराने के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त
फोटो-15एनजेडबी14आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी के समिति का चुनाव स्थगित कराने के आश्वासन पर सरवनपुर किसान सेवा सहकारी समिति पर चल रहे धरने को समाप्त कर लिया।
नजीबाबाद क्षेत्र की सरवनपुर किसान सेवा सहकारी समिति पर चुनाव प्रक्रिया चुनाव आयोग के नियमों के अनुरूप न होने पर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया। किसानों का कहना था कि निर्वाचन अधिकारी व सचिव ने बिना आपत्तियों का निस्तारण किए ही सूची चस्पा कर दी और चुनाव की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी। भाकियू भानु के पाइमार निवासी नरेंद्र कुमार, सुखराम सिंह, सुनील कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नियमानुसार समिति का चुनाव कराने की मांग करते हुए बुधवार को धरने पर बैठक गए।
बुधवार को सुबह से कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। सरवनपुर किसान सहकारी समिति के चुनाव अधिकारी अजय शुक्ला ने डीएम को समिति का चुनाव स्थगित कराने के लिए पत्र भेजा। जिसके बाद भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने शाम को धरना समाप्त कर दिया। धरने पर प्रदेश महासचिव चौ. सुखविंदर सिंह, जिला महासचिव कुलदीप मोर, जिला महामंत्री जितेंद्र हुड्डा, रामोद कुमार, प्रमोद कुमार, चौ. सुनील कुमार, विपिन ठाकुर, आफताब आलम आदि शामिल रहे।