बिजनौर, धामपुर। स्योहारा मार्ग स्थित एक कॉलेज में छात्र की पिटाई का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को खाट पर उठाकर कॉलेज से बाहर ले जाते दिखाई दे रहे है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखने वाले छात्र की कॉलेज में प्राचार्य द्वारा पिटाई की गई है। जिसके बाद छात्र हालत बिगड़ी है।
छात्र शेरकोट के मोहल्ला नौधना निवासी अमन पुत्र युनूस बताया है। पीड़ित अमन के रिश्ते के भाई मोहम्मद आमिर ने पुलिस में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उसका चचेरा भाई अमन युनूस धामपुर स्योहारा मार्ग स्थित पृथ्वीराज कॉलेज में डी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है।
आरोप है कि कॉलेज प्राचार्य चंद्रशेखर ने छात्र अमन के साथ अभद्र व्यवहार कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। जिससे छात्र की हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी प्राचार्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग बेहोश छात्र को खाट व कंधे पर उठाकर ले जाते दिखाई दे रहे है। उधर, इस मामले में कॉलेज प्राचार्य चंद्रशेखर ने आरोपों को निराधार बताया।
स