ऊंची कूद में राजकुमारी, दौड़ में करीना प्रथम
बिजनौर। आरजेपी आर्य इंटर कॉलेज तथा जीजीआईसी के संयुक्त संयोजन में चल रही जनपदीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक समारोह नेहरू स्टेडियम में शनिवार को संपन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बालिका सीनियर वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में आकांक्षा, ऊंची कूद में भारती, सब जूनियर वर्ग ऊंची कूद में राजकुमारी, जूनियर वर्ग 400 मीटर दौड़ में करीना, भाला फेंक में हंसिका त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में तरुण कुमार, ऊंची कूद में मोहम्मद आसिफ, भाला फेंक में कुलदीप, ऊंची कूद में आसिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग 600 मीटर में नितिन, जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर में मंजीत चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, जिला खेल अधिकारी जयवीर, एडीआईओएस धर्मवीर सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. निशांत यादव, प्रधानाचार्य कैप्टन बिशन लाल, डॉ. भूपेंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहम्मद इरफान, वीएस चौहान, सुधांशु वत्स, बालेश कुमार, एसपी गंगवार, विनोद कुमार यादव, अतुल कुमार रस्तोगी, चंद्रहास सिंह (डीओसी स्काउट), केवी सिंह, रश्मि चौहान, मीना सिंह, रेशू शर्मा, पूजा रानी, रंजना राजपूत, बबीता गोयल, डॉ. सुनील बाबू ,भूपेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। मुख्य संयोजक कैप्टन बिशन लाल एवं डॉ. विनीता ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन आरजेपी उपप्रधानाचार्य गय्यूर आसिफ, राजेंद्र सोलंकी एवं मनोज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।