चांदपुर के गांव बाबरपुर में एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में पूर्व वायु सैनिक औ
- फोटो : BIJNOR
चांदपुर। एक्स सर्विसमेन वेलफेयर एसोसिएशन ने वायुसेना दिवस के अवसर पर शहीद एवं पूर्व सैनिक के परिजनों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रवीण कुमार सिंह रंजन ने वायुसेना के अदम्य साहस की सराहना की और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से पूर्व सैनिकों के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने व उनकी समस्याओं का समाधान तत्परता से करने के लिए कहा। इसमें करीब वायुसेना के करीब 53 जवानों ने भाग लिया। एसपी सिटी और एसडीएम मांगेराम चौहान ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट शहीद अमित कुमार की माता एवं पूर्व वायु सैनिक स्वर्गीय नरपाल सिंह की पत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर मुनेंद्र पाल सिंह को एसोसिएशन का तहसील चांदपुर का संरक्षक मनोनित किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता ने पूर्व सैनिकों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी ।
कार्यक्रम में सीताराम सिंह राणा ने एसपी सिटी, एसडीएम व मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । एसपी सिटी ने पूर्व सैनिक अनिल कुमार पैरा कमांडो को पैरा ड्रॉपिंग एवं अन्य प्रशंसनीय कार्यों के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसोसिएशन ने शनिवार को गांव बाबरपुर में पूर्व सैनिक अरविंद कुमार के आवास पर 90वें एयर फोर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता वायुसेना से सेवानिवृत्त फ्लाइट लेफ्टिनेंट धर्मपाल गुप्ता ने की और संचालन अरविंद कुमार ने किया।