फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 50 मीटर दौड़ में प्रिंस नारायणपुर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्ला शेरपुर में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय बल्ला शेरपुर में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राइमरी स्तर पर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्रिंस नारायण पुर, 100 मीटर दौड़ में दिवाकर खदाना, 200 मीटर दौड़ में रिहान तरकोला ताहरपुर, 400 मीटर दौड़ में राज मिलक मुकीमपुर प्रथम रहे।
शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री शोभित त्यागी, व्यवसायी प्रमोद कुमार त्यागी और ग्राम प्रधान फरमान अहमद ने किया। गत वर्ष चैंपियन बालिका अक्शा ने रिले मशाल लेकर दौड़ लगाई। प्राइमरी स्तर पर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में नैंसी जसमोरा, 100 मीटर दौड़ में अंजनी वाजिदपुर, 200 मीटर दौड़ में पुष्पा रघुनाथपुर, 400 मीटर दौड़ में पुष्पा रघुनाथपुर विजेता रहे।
विज्ञापन






उच्च प्राथमिक स्तर में 100 मीटर दौड़ में सलमान सीकरी बुजुर्ग, 200 मीटर दौड़ में तौसीब साहनपुर नवादा, 400 मीटर दौड़ समीर इब्राहीमपुर साधो, 600 मीटर दौड़ में मोंटी ढकौली विजेता रहे। गोला फेंक में वंश गिलाड़ा, चक्का फेंक में मयंक मंडोरी, लंबी कूद गुलफाम जलालपुर आसरा, ऊंची कूद में आराम नकीबपुर , खो खो में साहनपुर नवादा टीम कबड्डी बालक वर्ग में अलीपुर दामोदर, बैडमिंटन में जलालपुर आसरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

क्रिकेट में इब्राहिमपुर साधो, कुश्ती 45 किग्रा में चिंकू ढकौली, 40 किग्रा में वंश अलीपुर दामोदर, 35 किग्रा लक्की ढकौली, हर्डल रेस में सलमान सीकरी बुजुर्ग ने बाजी मारी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें