फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर-मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण में 37 हजार बच्चों का होगा टीकाकरण

Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-37836 बच्चों का मिशन इंद्रधनुष के पहले चरण में होगा टीकाकरण
विज्ञापन

-6789 गर्भवती महिलाओं को भी लगाया जाएगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 रविवार से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। पहले चरण में 0 से पांच साल तक के 37836 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन


सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण सात से 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तक, तीसरा चरण नौ से 14 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान का पहला चरण रविवार से शुरू हो रहा है। पहले चरण में बिजनौर में 2235 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जहां बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण होगा। अभियान के पहले चरण में 6735 गर्भवती महिलाओं और 37836 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। सघन मिशन इंद्रधनुष में बच्चों को 11 जानलेवा बीमारियों से बचाव की टीका लगाया जाएगा। जिसमें दिमागी टीबी, काली पीलिया, पोलियो, गलघोटू, काली खांसी, टिटनेस, रोटा वायरल डायरिया, इन्फलुएंजा टाईप-बी, न्योमोकोकस वेक्टिरिया से होने वाले रोग खसरा और रूबेला का टीका लगाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल का कहना है कि जिले में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान के तहत बच्चों को लगने वाली वैक्सीन केंद्रों पर वितरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें