फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी बसें तो केवल झांकी हैं, पूरी पिक्चर अभी बाकी है : कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर से लखनऊ तक वोल्वो बसें चलाने की तैयारी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रदेश के परिवहन एवं संसदीय कार्यमंत्री अशोक कटारिया ने कहा किे बिजनौर जिले को देश और प्रदेश की राजधानी से जोड़ने की दिशा में कार्य हो रहा है। लखनऊ के लिए वोल्वो बसें चलवाने पर भी विचार चल रहा है। बिजनौर से एसी बसों की शुरुआत तो मात्र झांकी है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है।
सोमवार को परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बिजनौर बस स्टेशन से वातानुकूलित जनरथ एसी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिजनौर बस स्टेशन पर खड़ी एसी बस गुब्बारों एवं फूल मालाओं से सजी थी। परिवहन मंत्री ने शुरुआती यात्रा करने वाले 35 यात्रियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इससे पहले परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनता ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। परिवहन मंत्री ने कहा कि अभी उन्हें परिवहन विभाग की बागडोर थामे हुए मात्र एक महीना हुआ है। अभी तो केवल दिल्ली से जोड़ने के लिए एसी बसें चलवाई हैं, यदि भविष्य में लखनऊ को भी बिजनौर से जोड़ने के लिए वोल्वो बसें चलवाएंगे। वहीं, जिले के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में एसी बसें चलवाने के लिए विधायकों से प्रस्ताव मांगे हैं। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में जिले के विकास के बारे में कहा कि प्रदेश में बनने वाले 17 मेडिकल कॉलेजों में बिजनौर का नाम शामिल होना इसका उदाहरण है। स्पोर्ट्स कॉलेज और श्रम आदि मंत्रालयों की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के लोगों को दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, एसपी संजीव त्यागी, विधायक कमलेश सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री रचना पाल, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, आरएम मुरादाबाद एसके शर्मा, आरटीओ मुरादाबाद आरआर सोनी, एआरएम बिजनौर वीके मौर्य, स्टेशन प्रभारी सुनील कुमार, कर्मचारी नेता अरविंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन डाक्टर नवनीत गर्ग, सुभाष वाल्मीकि, नगर सदस्यता प्रमुख भारती गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे बात
परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि अभी कुछ लोगों ने उन्हें छाछरी क्षेत्र में करीब 250 बीघा सरकारी जमीन प्रयोगहीन होना बताया है। इस पर स्पोर्ट्स कॉलेज या फिर अन्य किसी सार्वजनिक काम में लिया जाए तो बेहतर रहेगा। यदि स्पोर्ट्स कॉलेज बनेगा तो इससे क्षेत्र ही नहीं पूरे जिले में खेल गतिविधियों को पंख लगेंगे। इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखेंगे, जिससे जनहित में इस जमीन का सदुपयोग हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें